Dr Reddy's Share Price: के शेयरों में 1 मार्च को 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई, हालांकि बाद में यह संभल गया। न्यू जर्सी के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक शिकायत में कंपनी को प्रतिवादी यानि डिफेंडेंट के रूप में नामित किया गया है। इसका असर घरेलू बाजार में कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला। बीएसई पर सुबह डॉ. रेड्डीज लैब्स का शेयर मामूली बढ़त के साथ 6449 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 4 प्रतिशत तक गिरकर 6175 रुपये के लो तक आया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 6197.40 रुपये पर सेटल हुआ।
