Drought in Maharashtra : महाराष्ट्र में सूखे का संकट अब महंगाई के लिए नई चिंता बढ़ा रहा है,जिसका असर RBI की पॉलिसी पर भी पड़ सकता है। महाराष्ट्र में सूखा घोषित किए जाने से छोटे एग्री लोन की रिकवरी पर रोक लगेगी और बड़े एग्री लोन की रीस्ट्रक्चरिंग होगी। 7.5 हार्स पावर के एग्री पंप पर बिजली माफ होगी। बीज और खाद की रिकवरी पर भी रोक होगी। आखिर महाराष्ट्र के सूखे से किन कंपनियों और बैंकों पर असर पड़ेगा,आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।
