मेटल शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग के चलते इस शेयर में दिख सकती है मुनाफावसूली, डीलर्स ने दिया ये टारगेट

यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने HINDALCO के स्टॉक में मुनाफावसूली की राय दी है। उनका कहना है कि मेटल शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग हुई। FED के फैसले से पहले शेयर में मुनाफावसूली हुई है

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज एनटीपीसी और हिंडाल्को के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी

फेड पॉलिसी से पहले बाजार नए शिखर के करीब कारोबार करता नजर आया। , निफ्टी 25400 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। भारती एयरटेल, L&T, NTPC और M&M ने बाजार में जोश भरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी निचले स्तर से रिकवरी आई। इधर UBS की पॉजिटिव ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद IGL और MGL में 4% की तेजी देखने को मिली। दोनों शेयर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। IGL पर बड़ा रेटिंग अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने रेटिंग SELL से बदलकर BUY किया है। उधर टाटा मोटर्स में 1700 करोड़ रुपये के बड़ी ब्लॉक डील हुई। सौदे से मिली रकम टाटा मोटर्स DVR के FRACTIONAL SHAREHOLDERS में बंटेगी। डील के बाद शेयर 2% से ज्यादा फिसला। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज एनटीपीसी और हिंडाल्को के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी

NTPC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने एनटीपीसी पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। 8 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला।

HINDALCO


दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने HINDALCO के स्टॉक में मुनाफावसूली की राय दी है। उनका कहना है कि मेटल शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग हुई। FED के फैसले से पहले शेयर में मुनाफावसूली हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर मौजूदा स्तर से गिर सकता है। डीलर्स का कहना है कि सितंबर सीरीज में हिंडाल्कों में 670-675 रुपये तक का टारगेट दिखा सकता है।

Stock To Invest: ये एविएशन स्टॉक्स लगाएगा तेजी की छलांग, IGL में भी आएंगे खरीदारी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।