Stock To Invest: ये एविएशन स्टॉक्स लगाएगा तेजी की छलांग, IGL में भी आएंगे खरीदारी

Stock To Invest: अनुज सिंघल को इंडिगो का शेयर निवेश के लिए पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि इंडिगो का ऑपरेशनल परफॉरमेंस बेहतरीन है । कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है।

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IGL पर UBS ने रेटिंग में बढ़ाकर इसे अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग SELL से बदलकर BUY किया है।

16 सितंबर को भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी रही और निफ्टी 25,400 के आसपास कारोबार करता नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी पर अपनी राय देते हुए अगले 2 दिन बाजार में नई खरीदारी के मौके नहीं। SL के साथ अपनी लॉन्ग पोजीशन में बने रहें। बाजार अगर गिरे और रिकवर करना शुरू करे, सिर्फ तभी खरीदारी करें। किसी भी नए लॉन्ग सौदों में दिन के निचले स्तर का SL रखें। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

IGL पर फोकस (GREEN)

IGL पर UBS ने रेटिंग में बढ़ाकर इसे अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग SELL से बदलकर BUY किया है। और इसका टारगेट प्राइस 400 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति शेयर किया है। यूबीएस का मानना है कि कंपनी में Inorganic Growth की उम्मीद है। निकट भविष्य के फंडामेंटल और मजबूत होंगे। वॉल्यूम ग्रोथ की रेंज में सुधार की उम्मीद है। FY24- 27 में वॉल्यूम में 8.2 CAGR की उम्मीद है। FY24 में वॉल्यूम ग्रोथ करीब 4% रही थी। संभावित M&A के मौके अभी भाव में शामिल नहीं है।

इंडिगो पर फोकस (GREEN)


अनुज सिंघल को इंडिगो का शेयर निवेश के लिए पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि डिगो का ऑपरेशनल परफॉरमेंस बेहतरीन है । कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है। क्रूड में नरमी से कंपनी को फायदा मिलेगा। स्टॉक पर जेफरीज मे भी 5200 रुपये का टारगेट दिया।

स्पाइसजेट पर फोकस (NEUTRAL)

स्पाइसजेट का 3000 करोड़ का QIP लॉन्च किया है। QIP के लिए इंडिकेटिव प्राइस `61.6 रुपये प्रति शेयर किया। मौजूदा भाव से 21% डिस्काउंट पर QIP होगा। QIP के जरिए 38% तक हिस्सा dilute होगा।

फेड के फैसले के बाद गुरुवार को बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन, आज के लिए अनुज ने दिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर ये सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।