फेड के फैसले के बाद गुरुवार को बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन, आज के लिए अनुज ने दिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर ये सलाह

निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी एक पायदान बेहतर लग रहा है। बैंक निफ्टी का all-time high का differential अभी भरना बाकी है। पहला रजिस्टेंस 52,200-52,300 (चार्ट के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,450-52,585 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी पर मौजूदा लॉन्ग सौदों का सख्त SL 25,250 (क्लोजिंग) पर है

आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि अगले 2 दिन ज्यादा जोखिम भरी नई पोजीशन नहीं लें। मौजूदा लॉन्ग पोजीशन होल्ड करें, SL को ट्रेल करते रहें। फेड के फैसले के बाद गुरुवार को बाजार में बड़ा एक्शन दिखेगा। अगले दो दिन कुछ मुनाफावसूली भी कर सकते हैं। गुरुवार के गैपअप या गैपडाउन के बाद बाजार में अच्छा ट्रेड मिलेगा। अगले 2 दिन लॉन्ग के साथ करें खासकर फेड से जुड़े सेक्टर्स में है।

अनुज ने आगे कहा कि डॉलर इंडेक्स 1 साल के निचले स्तर पर है जिसके चलते मेटल के लिए पॉजिटिव नजरिया बना हुआ। डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसलने के बेहद पास है। जापानी येन की मजबूती के चलते डॉलर में कमजोरी रहा। डॉलर-येन फिर 140.50 पर आया, carry trade unwinding का खतरा फिर लौटा है । अगस्त में Yen Carry trade के चलते ग्लोबल बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। भारतीय बाजारों पर Carry trade का कोई खास असर नहीं होता। भारत में carry trade निवेश की संख्या काफी कम है। भारतीय बाजार पूरी तरह से लोकल पैसे पर चल रहे हैं।

बाजार आज के लिए संकेत

अनुज ने कहा कि आज से दो दिन की FOMC बैठक शुरू होगी। फेड के 50 bps दरें घटाने की संभावना 62% पर है। ब्रेंट क्रूड लौटकर $72/बैरल के ऊपर निकला। सोने में बढ़त जारी, नए शिखर के बेहद पास है। फेड के फैसले से पहले आज US का रिटेल सेल्स का डाटा आएगा। फेड के कुछ पूर्व अधिकारी चाहते हैं कि ब्याज दरों में बड़ी कटौती हो। फेड 25 bps दरें घटाता है तो शुरु में बाजार गिर सकता है लेकिन बाद में तेजी आएगी। फेड 50 bps दरें घटाता है तो ग्लोबल बाजारों में hard top बन सकता है। 50 bps कटौती की स्थिति में कोई भी बड़ी तेजी बिकवाली में बदल जाएगी।


अनुज ने कहा कि घरेलू संकेतों में फिन निफ्टी की आज वीकली एक्सपायरी है। बैंक निफ्टी इस महीने निफ्टी को आउटपरफॉर्म करने लगा है। बैंक निफ्टी अभी भी अपने शिखर से 2% दूर है। निवेशकों को फेड की खबरों को ध्यान नहीं देना चाहिए, निवेशित रहना चाहिए। SIPs जारी रखें, अच्छी क्वलिटी के शेयर खरीदते रहें। निफ्टी में ट्रेडर्स अब 25,250 का सख्त SL रखें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी पर मौजूदा लॉन्ग सौदों का सख्त SL 25,250 (क्लोजिंग) पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 25,445-25,515 (कल का हाई, ऑप्शन बेस) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 25,566-25,650 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पहला सपोर्ट 25,250-25,350 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन बेस) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,100-25,150 (ब्रेकआउट जोन) है। अगले 2 दिन बाजार में नई खरीदारी के मौके नहीं। SL के साथ अपनी लॉन्ग पोजीशन में बने रहें। बाजार अगर गिरे और रिकवर करना शुरू करे, सिर्फ तभी खरीदारी करें। किसी भी नए लॉन्ग सौदों में दिन के निचले स्तर का SL रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी एक पायदान बेहतर लग रहा है। बैंक निफ्टी का all-time high का differential अभी भरना बाकी है। पहला रजिस्टेंस 52,200-52,300 (चार्ट के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,450-52,585 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। पहला सपोर्ट 51,900-52,000 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 51,700-51,800 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में 51,900 का सख्त SL रखें। 52,000 तक की गिरावट में बैंक निफ्टी खरीदें और सख्त SL 51,900 पर लगाए

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।