वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के आसपास घूम रहा है। निफ्टी में आज दोपहर के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100, 18150 और 18200 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100, 18050 और 18000 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आये। बैंक निफ्टी की बात करें तो दोपहर के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के लेवल्स पर एक्टिव नजर दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42300, 42200 और 42000 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर्स एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत ने हीरो-जीरो ट्रेड और सस्ता ऑप्शन सुझाया। इसके साथ ही प्रशांत सावंत ने वायदा में शानदार कॉल्स भी बताये।
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत का आज का हीरो-जीरो ट्रेड
प्रशांत ने आज की एक्सपायरी के लिए हीरो-जीरो ट्रेड बताते हुए निफ्टी पर ऑप्शन ट्रेड सुझाया। उन्होंने कहा इसमें पुट में हीरो-जीरो ट्रेड नजरआ रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी की आज की एक्सपायरी वाली 18150 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदना चाहिए। ये पुट ऑप्शन 40 से 50 रुपये के बीच खरीदने की सलाह उन्होंने दी। प्रशांत ने कहा कि इसमें पहला टारगेट 75 रुपये का दिखेगा। इसके बाद दूसरा टारगेट 95 रुपये का देखने को मिलेगा। हालांकि इस पर 18 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी उन्होंने हिदायत दी।
वायदा से फायदा कराने वाले शानदार स्टॉक्स
IOC Future : खरीदें - 83 रुपये, लक्ष्य - 88 से 92 रुपये, स्टॉपलॉस - 80 रुपये
Jubilant Food Future : खरीदें - 509 रुपये, लक्ष्य - 540 से 555 रुपये, स्टॉपलॉस - 488 रुपये
Chambal Fertilisers Future : खरीदें - 307 रुपये, लक्ष्य - 325 रुपये, स्टॉपलॉस - 295 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन जो करायेगा तगड़ी कमाईः Vedanta
प्रशांत सावंत ने आज के सस्ते ऑप्शन को मेटल सेक्टर से चुना है। इन्होंने मेटल सेक्टर की वेदांता कंपनी का स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। प्रशांत ने कहा कि वेदांता की जनवरी के एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक की कॉल 5 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें जल्द ही 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद दूसरा लक्ष्य 13 रुपये का भी देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इस कॉल ऑप्शन में 1.9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )