शेयर बाजार में तीनों एक्सपर्ट्स नें सिर्फ 3 दिनों में कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 7.4% का रिटर्न दिया। जबकि RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 9% का रिटर्न दिया। वहीं ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 7.2% का रिटर्न दिया। आज इन तीनों ने ही अपने ट्रेड में बुलिश नजरिये के हिसाब से स्टॉक्स सुझाये

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 12:55 PM
Chambal Fertilisers पर स्वाती ने 307 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा इसमें 320 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के चौथे दिन 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर और NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती के बीच मुकाबला हो रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति पर SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने 7.4% का रिटर्न दिया। जबकि RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 9% का रिटर्न दिया। वहीं तीसरे दिन की समाप्ति पर ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने 7.2% का रिटर्न दिया। इन तीनों एक्सपर्ट्स ने आज के बाजार के माहौल को देखते हुए कौन से स्टॉक्स पर दांव खेला है। डालत हैं इस पर एक नजर-

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY SAIL


    रुचित ने कहा कि इसमें 92.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 98 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharat Forge

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 876 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 860 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY Chambal Fertilisers

    स्वाती ने इस स्टॉक में 307 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 299 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 320 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    बजट 2023: एक्सपर्ट्स के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में करें खरीदारी, बजट से पहले हो सकती है बड़ी कमाई

    NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mphasis

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 2060 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2130 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2020 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।