Get App

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती और निर्मल बंग सिक्योरिटिज की स्वाति होतकर के बीच मुकाबला हो रहा है। जिसमें से रुचित जैन ने Federal Bank पर 154 रुपये के लक्ष्य के लिए 136 रुपये पर स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 1:10 PM
शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
Bank of Maharashtra पर NAV इंवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती ने खरीदारी करने की राय दी। उनके मुताबिक इसमें 36 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में नये हफ्त में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर और NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती के बीच मुकाबला हो रहा है। बाजार की बात करें तो निफ्टी 18000 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप में भी हल्की खरीदारी नजर आई है। इस खेल में तीनों एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाये गये स्टॉक्स पर ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। देखते हैं आज बाजार के मूड और माहौल के देखते हुए तीनों एक्सपर्ट्स ने कौन से स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Federal Bank

रुचित ने कहा कि इसमें 140 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 154 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 136 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें