Get App

Easy Trip Planners ने बोनस इश्यू के लिए तय की रिकॉर्ड डेट, मिलेगा हर शेयर के बदले एक फ्री शेयर

Easy Trip Planners Bonus issue: ईजी ट्रिप प्लानर्स ने घोषणा की है कि बोनस इश्यू के तहत पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए गुरुवार, 28 नवंबर 2024 रिकॉर्ड डेट होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 7:28 PM
Easy Trip Planners ने बोनस इश्यू के लिए तय की रिकॉर्ड डेट, मिलेगा हर शेयर के बदले एक फ्री शेयर
ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (Easy Trip Planners) बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है।

ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (Easy Trip Planners) बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू शेयर करने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रत्येक एक शेयर के बदले एक फ्री शेयर जारी करेगी। कंपनी के शेयरों में आज 18 नवंबर को 0.70 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 29.92 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5,301 करोड़ रुपये है।

Easy Trip Planners के बोनस इश्यू का कब है रिकॉर्ड डेट?

ईजी ट्रिप प्लानर्स ने घोषणा की है कि बोनस इश्यू के तहत पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए गुरुवार, 28 नवंबर 2024 रिकॉर्ड डेट होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में ईजी ट्रिप प्लानर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस जारी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि बोनस शेयर 12 दिसंबर 2024 तक शेयरधारकों के संबंधित डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। जून तिमाही के अंत में ईजी ट्रिप प्लानर्स के प्रमोटरों के पास कंपनी में 64.30% हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें