Get App

ईजी ट्रिप प्लानर्स के CEO निशांत पिट्टी ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले ही बेचे थे कंपनी के 5 करोड़ शेयर

Easy Trip Planners Share Price: ईजी ट्रिप प्लानर्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और कंपनी के प्रमोटरों में से एक, निशांत पिट्टी ने मंगलवार 1 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। निशांत की जगह अब उनके भाई और कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO), रिकांत पिट्टी को तत्काल प्रभाव से नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 11:48 AM
ईजी ट्रिप प्लानर्स के CEO निशांत पिट्टी ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले ही बेचे थे कंपनी के 5 करोड़ शेयर
Easy Trip Planners Shares: कंपनी ने बताया कि निशांत ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

Easy Trip Planners Share Price: ईजी ट्रिप प्लानर्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और कंपनी के प्रमोटरों में से एक, निशांत पिट्टी ने मंगलवार 1 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने बताया कि निशांत ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह इस्तीफा दिया है। निशांत की जगह अब उनके भाई और कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO), रिकांत पिट्टी को तत्काल प्रभाव से नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

CEO के इस्तीफे की खबर के बाद ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर आज 1 जनवरी को लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सुबह 11.30 बजे के करीब, ईजी ट्रिप प्लानर्स का शेयर एनएसई पर 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 15.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 2 दिन में इस शेयर का भाव 7.30 फीसदी गिर चुका है।

इस हफ्ते की शुरुआत में मनीकंट्रोल ने बताया था कि निशांत पिट्टी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाह रहे हैं। 31 दिसंबर को एक ब्लॉक डील के जरिए उन्होंने ईजी ट्रिप के 4.99 करोड़ शेयर या 1.41 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। इस डील की वैल्यू करीब 78.32 करोड़ रुपये थी।

इस सौदे के बाद निशांत पिट्टी की ईजी ट्रिप प्लानर्स में अब हिस्सेदारी घटकर 12.8 प्रतिशत रह गई। वहीं कंपनी में ज्वाइंट प्रमोटर हिस्सेदारी भी 50.38 प्रतिशत से घटकर 48.97 प्रतिशत रह गई है। निशांत पिट्टी ने इससे पहले 25 सितंबर को भी कंपनी के 24.65 करोड़ शेयर या 14 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर कुल 920 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें