Economy Slowdown Market Panic: स्लोडाउन से कितना होगा असर, अब आगे क्या बदलेगा बाजार का स्ट्रक्चर

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि सीरीज के पहले दिन का निचला स्तर काफी अहम होता है। शुक्रवार का निफ्टी का निचला स्तर 23,927 पर था जबकि एक्सपायरी दिन का निफ्टी का निचला स्तर 23,873 पर है। निफ्टी ने 1 दिन के बाद वापस 20 DEMA हासिल किया। एक रणनीति रहेगी 23,873 के SL के साथ लॉन्ग र

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि सीरीज के पहले दिन का निचला स्तर काफी अहम होता है।

Economy Slowdown Market Panic: बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने GDP के आंकड़े बेहद खराब लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या ये भाव में है। भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ 7 तिमाहियों में सबसे कम @ 5.4% पर रही जबकि GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% का था। GST के आंकड़े से हालात और खराब हुए, MoM आंकड़ा घटकर आया। ऑटो आंकड़े भी इकोनॉमी में मंदी का संकेत दे रहे हैं। बाजार को ये सब पता था, इसलिए बाजार गिरा है। अब सवाल ये है कि स्लोडाउन अस्थाई है या फिर आगे भी चलेगा। क्योंकि अगर ये अस्थाई है तो बाजार बाउंसबैक करेगा। लेकिन अगर स्लोडाउन आगे भी चला तो बाजार और गिर सकता है। फिलहाल के लिए बाजार ये मानकर चलेगा कि ये आंकड़े भाव में हैं।

बाजार और इकोनॉमी: आगे क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब यहां से आप high frequency indicators पर नजर रखें। हर महीने बिक्री के आंकड़ों, GST आंकड़ों जैसे indicators पर नजर रखें। टू-व्हीलर बिक्री में सुधार के पहले संकेत मिले है। जहां तक बाजार का सवाल है, ये आंकड़े भाव में है। अब ये 26,000 वाला नहीं, 24,000 वाला निफ्टी है। शुक्रवार को बाजार बढ़िया था लेकिन FPIs बिकवाली अब भी काफी ज्यादा है। शुक्रवार को FPIs ने 5,723 करोड़ रुपये की कैश में बिकवाली की। अब एक सवाल ये है कि क्या रिटेल का पैसा आता रहेगा। 2 महीने से रिटेल को घाटा हो रहा है, क्या वो अब भी पैसा डालेंगे? जबतक बाजार तेज था, पैसा बाजार में आना स्वभाविक था। अक्टूबर में गिरावट में भी MF फ्लो नहीं बिगड़े है। नवंबर के MF आंकड़े काफी अहम होंगे।


बाजार: तो अब टेक्सचर क्या है?

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि सीरीज के पहले दिन का निचला स्तर काफी अहम होता है। शुक्रवार का निफ्टी का निचला स्तर 23,927 पर था जबकि एक्सपायरी दिन का निफ्टी का निचला स्तर 23,873 पर है। निफ्टी ने 1 दिन के बाद वापस 20 DEMA हासिल किया। एक रणनीति रहेगी 23,873 के SL के साथ लॉन्ग रहें। अगर अब 23,873 टूटा तो वापस 23,200 खुलेगा।

अगर 24,350 की दीवार टूटी तो बहुत बड़ी रैली होगी। कोई भी एक तरफ का नजरिया नहीं रखें। दोनों तरफ ट्रेडिंग के लिए तैयार रहें। Bull या bear नहीं, इस बाजार में गिरगिट बनिए।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,927 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 23,873 (एक्सपायरी दिन का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,200-24,300 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,350-24,400 (लोहे वाली दीवार) पर है। मजबूत दिखने पर खरीदें, कमजोरी दिखने पर बिकवाली करें। 24,400 पार हुआ तो बड़ी पोजीशन लेकर लॉन्ग कर सकते हैं। 23,850 के नीचे फिसले तो बड़ी पोजीशन लेकर शॉर्ट कर सकते हैं। अभी के लिए सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक सभी मूविंग एवरेज के ऊपर निकला है। पहला रजिस्टेंस 52,150-52,250 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,400-52,500 पर है। पहला सपोर्ट 51,700-51,800 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,200-51,500 पर है। मजबूत दिखने पर खरीदें, कमजोरी दिखने पर बिकवाली करें।

Nifty Strategy for Today: 52,210 के ऊपर बैंक निफ्टी दिखाएगा 52377-52515 का लेवल, जानें निफ्टी में कैसे बनेगा पैसा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।