Get App

Eicher Motors Q2 results: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी को ₹1369 करोड़ का मुनाफा, शेयरों में गिरावट

Eicher Motors Q2 results: आयशर मोटर्स ने सितंबर तिमाही में ₹1,369 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो उम्मीद से कम रहा। रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी दिखी, जबकि मार्जिन घटा है। नतीजों के बाद शेयरों मेंगिरावट आई।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 13, 2025 पर 4:27 PM
Eicher Motors Q2 results: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी को ₹1369 करोड़ का मुनाफा, शेयरों में गिरावट
नतीजों के बाद Eicher Motors का शेयर 1.2% गिरकर ₹6,796.50 पर बंद हुआ।

Eicher Motors Q2 results: रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Eicher Motors Ltd ने सितंबर 2025 तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिसके बाद शेयर 2% तक गिर गए।

मुनाफा बढ़ा, लेकिन अनुमान से कम

Eicher Motors का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24.5% बढ़कर ₹1,369 करोड़ रहा, लेकिन यह CNBC-TV18 के अनुमान ₹1,451 करोड़ से कम रहा।

हालांकि, रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% बढ़कर ₹6,176 करोड़ पर पहुंच गया। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के अनुमान ₹6,132 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा। इस तिमाही में ग्रोथ की बड़ी वजह मजबूत सेल्स वॉल्यूम रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें