Get App

Eicher Motors Shares: तिमाही नतीजों के बाद नए हाई पर पहुंचा शेयर, 6.5% उछला भाव; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Eicher Motors Shares: आयशर मोटर्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को करीब 6.8% की तेजी के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुख ने स्टॉक को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 7,805.00 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो अब इसका नया 52-वीक हाई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 12:04 PM
Eicher Motors Shares: तिमाही नतीजों के बाद नए हाई पर पहुंचा शेयर, 6.5% उछला भाव; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
Eicher Motors Shares: जेफरीज ने इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दोहराते हुए 8,800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Eicher Motors Shares: आयशर मोटर्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को करीब 6.8% की तेजी के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुख ने स्टॉक को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 7,805.00 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो अब इसका नया 52-वीक हाई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

दिसंबर तिमाही में आयशर मोटर्स ने 1,420 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू 23 प्रतिशत बढ़कर 6,114 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 29.6 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी के साथ यह 1,556.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 25.5 प्रतिशत रहा, जो बाजार के अनुमान 24.7 प्रतिशत से बेहतर है।

कंपनी की प्रमुख ब्रांड रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के सेल्स वॉल्यूम में 21 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई। तिमाही आधार पर EBITDA मार्जिन में 170 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ और यह छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें