बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की वैल्यूएशन में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,65,180.04 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank और पब्लिक सेक्टर के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,906.01 अंक या 2.39 प्रतिशत की गिरावट आई। शुक्रवार, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे थे।
HDFC Bank का मार्केट कैप 46,729.51 करोड़ रुपये कम होकर 12,94,025.23 करोड़ रुपये रह गया। SBI का मार्केट कैप 34,984.51 करोड़ रुपये घटकर 7,17,584.07 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 27,830.91 करोड़ रुपये घटकर 5,61,329.10 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 22,057.77 करोड़ रुपये घटकर 17,15,498.91 करोड़ रुपये, आईटीसी का 15,449.47 करोड़ रुपये घटकर 5,82,764.02 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 11,215.87 करोड़ रुपये घटकर 8,82,808.73 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 4,079.62 करोड़ रुपये घटकर 5,74,499.54 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 2,832.38 करोड़ रुपये घटकर 8,85,599.68 करोड़ रुपये रह गया।
बाकी दो कंपनियों को कितना फायदा
दूसरी ओर इंफोसिस का मार्केट कैप 13,681.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,962.50 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 416.08 करोड़ रुपये बढ़कर 15,00,113.36 करोड़ रुपये हो गया।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, HDFC Bank, ICICI Bank, भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, ITC, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
नए सप्ताह में 18 नवंबर को NSE SME पर Neelam Linens and Garments के शेयर लिस्ट होंगे। 20 नवंबर को BSE SME पर Mangal Compusolution की लिस्टिंग होगी। 21 नवंबर को Onyx Biotec के शेयर NSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे।
Disclaimer: मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।