Get App

Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹1.29 लाख करोड़ घटा, इन दो IT कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Companies' Market Valuation: बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 350.77 अंक या 0.43 प्रतिशत नीचे आया। टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 13,125.49 करोड़ रुपये घटकर 20,28,695.57 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 32,759.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,63,601.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 11:26 AM
Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹1.29 लाख करोड़ घटा, इन दो IT कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
TCS का मार्केट कैप 37,971.83 करोड़ रुपये घटकर 15,49,626.88 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,28,913.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस सबसे अधिक नुकसान में रहीं। सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 37,971.83 करोड़ रुपये घटकर 15,49,626.88 करोड़ रुपये पर आ गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 23,811.88 करोड़ रुपये घटकर 7,56,250.47 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह ITC का बाजार पूंजीकरण 16,619.51 करोड़ रुपये घटकर 6,11,423.11 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 13,431.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,56,717.85 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 13,125.49 करोड़ रुपये घटकर 20,28,695.57 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 11,821.5 करोड़ रुपये गिरकर 8,50,389.88 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 7,843.75 करोड़ रुपये घटकर 8,42,176.78 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,288 करोड़ रुपये घटकर 6,32,862.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाकी 2 कंपनियों को कितना फायदा

इस रुख के उलट HDFC Bank का मार्केट कैप 32,759.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,63,601.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 1,075.25 करोड़ रुपये बढ़कर 7,47,677.98 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें