M-Cap of Top 10 Firms: पिछले कारोबारी सप्ताह घरेलू मार्केट की चार हफ्ते की जारी तेजी थम गई और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स के टॉप 10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल रही। इन कंपनियों के मार्केट कैप में 42,173.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। पिछले हफ्ते सबसे अधिक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), इंफोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। सिर्फ रिलायंस (Reliance) और हिंदुस्तान यूनीलीवर (HUL) की बाजार पूंजी में गिरावट आई है। पिछले कारोबारी सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 131.56 प्वाइंट्स या 0.21 फीसदी कमजोर हुआ और 61,663.48 पर बंद हुआ।
सबसे अधिक मार्केट कैप बढ़ा ICICI Bank का
पिछले कारोबारी सप्ताह में सबसे अधिक आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप बढ़ा। इसका मार्केट कैप 9,706.86 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,898.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 9,614.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,70,264.99 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,403.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,22,781.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,869.21 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,65,642.49 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 3,415.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,85,234.16 करोड़ रुपये रही।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 1,508.95 करोड़ रुपये बढ़कर 8,99,489.20 करोड़ रुपये, एसबीआई का 1,383.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,37,841.73 करोड़ रुपये और अडाणी एंटरप्राइजेज का 1,271.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,263.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Reliance के लिए फीका रहा सप्ताह
पिछले हफ्ते मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 की सिर्फ रिलायंस और एचयूएल की बाजार पूंजी कम हुई। रिलायंस की बाजार हैसियत 22,866.5 करोड़ रुपये घटकर 17,57,339.72 करोड़ रुपये और एचयूएल का मार्केट कैप 4,757.92 करोड़ रुपये घटकर 5,83,462.25 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि रिलांयस अभी भी देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी है। रिलायंस के बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।