Get App

Elon Musk 300 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बनने के करीब

टेस्ला के स्टॉक्स की कीमत बढ़ने से मस्क की नेटवर्थ में इस वर्ष लगभग 119 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 2:51 PM
Elon Musk 300 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बनने के करीब

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के CEO एलन मस्क जल्द ही 300 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन सकते हैं। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क ने 25 अक्टूबर को अपनी वेल्थ में 36 अरब डॉलर जोड़े थे। Hertz Global Holdings के टेस्ला को एक लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ऑर्डर देने से कंपनी के शेयर्स में काफी तेजी आई थी जिससे मस्क की वेल्थ में भी बढ़ोतरी हुई है।

मस्क की वेल्थ अब लगभग 289 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और वह एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस से लगभग 100 अरब डॉलर आगे हैं।

Hertz से ऑर्डर मिलने के बाद टेस्ला के शेयर्स में लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आई थी। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है।

इससे पहले एपल, एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट इंक की मार्केट वैल्यू एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक थी।

मस्क ने टेस्ला की शुरुआत 2003 में की थी और उन्हें अपनी नेटवर्थ का दो-तिहाई कंपनी में हिस्सेदारी से मिलता है

इस वर्ष मस्क की वेल्थ लगभग 119 अरब डॉलर बढ़ी है। इसका बड़ा कारण टेस्ला के शेयर्स में आई तेजी है। टेस्ला के शेयर्स इस वर्ष 45 प्रतिशत चढ़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें