Emami Realty के शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹15000 करोड़ के रेवेन्यू जनरेशन प्लान 5% चढ़ी कीमत

Emami Realty Share Price: कंपनी अगले 7 साल में भारत के प्रमुख शहरों में 2.2 करोड़ वर्ग फीट के रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस का विकास करेगी। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर इनवेस्टमेंट 9,000 करोड़ रुपये और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर 1,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:08 PM
Emami Realty का मार्केट कैप 382 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Emami Realty Stock Price: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी इमामी रियल्टी के शेयरों में 28 नवंबर को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी ने 2.2 करोड़ वर्ग फीट के विकास के लिए प्लान के बारे में जानकारी दी है। इससे 15000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट होने की उम्मीद है। इस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में खरीद बढ़ी।

शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 98.40 रुपये पर खुला। इसके बाद पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़ा और 101.15 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 382 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 3 महीनों में शेयर की कीमत 14 प्रतिशत लुढ़की है। वहीं एक सप्ताह में यह 7 प्रतिशत चढ़ा है।

Emami Realty 10000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट


बयान में कहा गया कि 2.2 करोड़ वर्ग फीट में से रेजिडेंशियल स्पेस 1.9 करोड़ वर्ग फीट और कमर्शियल स्पेस 30 लाख वर्ग फीट का रहेगा। कुल निवेश 10000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसमें से 4,500 करोड़ रुपये बंगाल में विभिन्न रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए एलोकेट होंगे। बाकी 5,500 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु में रियल्टी प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए रहेंगे। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर इनवेस्टमेंट 9,000 करोड़ रुपये और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर 1,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

Multibagger Stock: 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹5600000, कंपनी बांट रही बोनस शेयर

इमामी रियल्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी अगले 7 साल में भारत के प्रमुख शहरों में 2.2 करोड़ वर्ग फीट के रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस का विकास करेगी। इससे 15,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट होने का अनुमान है। इमामी रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नितेश कुमार ने कहा, ‘‘अगले 7 वर्षों में 2.2 करोड़ वर्ग फीट के रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस विकसित करने का प्लान शहरी जीवन को बेहतर बनाने और भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में इमामी रियल्टी ने 13.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। एक साल पहले घाटा 21.3 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 6 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2023 तिमाही में 6.8 करोड़ रुपये था।

KEC International का शेयर 7% तक भागा, कीमत ने छुआ ऑल टाइम हाई; ₹1704 करोड़ के नए ऑर्डर्स ने भरा जोश

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।