Get App

Emami Realty के शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹15000 करोड़ के रेवेन्यू जनरेशन प्लान 5% चढ़ी कीमत

Emami Realty Share Price: कंपनी अगले 7 साल में भारत के प्रमुख शहरों में 2.2 करोड़ वर्ग फीट के रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस का विकास करेगी। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर इनवेस्टमेंट 9,000 करोड़ रुपये और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर 1,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:08 PM
Emami Realty के शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹15000 करोड़ के रेवेन्यू जनरेशन प्लान 5% चढ़ी कीमत
Emami Realty का मार्केट कैप 382 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Emami Realty Stock Price: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी इमामी रियल्टी के शेयरों में 28 नवंबर को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी ने 2.2 करोड़ वर्ग फीट के विकास के लिए प्लान के बारे में जानकारी दी है। इससे 15000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट होने की उम्मीद है। इस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में खरीद बढ़ी।

शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 98.40 रुपये पर खुला। इसके बाद पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़ा और 101.15 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 382 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 3 महीनों में शेयर की कीमत 14 प्रतिशत लुढ़की है। वहीं एक सप्ताह में यह 7 प्रतिशत चढ़ा है।

Emami Realty 10000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट

बयान में कहा गया कि 2.2 करोड़ वर्ग फीट में से रेजिडेंशियल स्पेस 1.9 करोड़ वर्ग फीट और कमर्शियल स्पेस 30 लाख वर्ग फीट का रहेगा। कुल निवेश 10000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसमें से 4,500 करोड़ रुपये बंगाल में विभिन्न रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए एलोकेट होंगे। बाकी 5,500 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु में रियल्टी प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए रहेंगे। रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर इनवेस्टमेंट 9,000 करोड़ रुपये और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर 1,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें