Get App

गिरते बाजार में Enviro Infra Engineers का धमाल, ₹972 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स के दम पर शेयर 15% भागा

Enviro Infra Engineers Share Price: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स गवर्नमेंट अथॉरिटी या बॉडी के लिए वॉटर और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स और वॉटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट के डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव में लगी हुई है

Ritika Singhअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:06 PM
गिरते बाजार में Enviro Infra Engineers का धमाल, ₹972 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स के दम पर शेयर 15% भागा
Enviro Infra Engineers को दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स को 24 महीनों की अवधि में पूरा करना है।

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में 13 अप्रैल को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से लगभग 17 प्रतिशत तक उछलकर 203.25 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 199.95 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी को स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन डायरेक्टरेट से दो बड़े इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इनकी कुल कीमत 972 करोड़ रुपये है। इस बारे में कंपनी ने शनिवार, 11 अप्रैल को शेयर बाजारों को बताया था।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को मिला एक कॉन्ट्रैक्ट 587.21 करोड़ रुपये (GST सहित) का है। इसमें कंपनी को कैटेगरी-I के तहत कुल 120.50 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) विकसित करने हैं। एक STP की क्षमता 5 MLD से कम होगी। इस प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत, एक लाख से कम आबादी वाले 306 शहरी स्थानीय निकायों में EPC बेसिस पर 209 km की इंटरसेप्शन और डायवर्जन (I&D) पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी, ताकि गंदे पानी को सही दिशा में ले जाकर उसका उपचार किया जा सके। साथ ही 887.20 km का सीवर नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा।

दूसरा कॉन्ट्रैक्ट 384.98 करोड़ रुपये (GST सहित) का है। इसमें कंपनी को कैटेगरी-II के तहत कुल 121.10 MLD क्षमता वाले STP विकसित करने हैं। एक STP की क्षमता 5 MLD या उससे अधिक होगी। इस प्रोजेक्ट में भी एक लाख से कम आबादी वाले 306 शहरी स्थानीय निकायों में EPC बेसिस पर 105.50 km की I&D पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। साथ ही 433.68 km का सीवर नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा।

24 महीनों में पूरे करने हैं दोनों कॉन्ट्रैक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें