Enviro Infra Engineers shares Price: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर 15 अप्रैल को रॉकेट बन गए। सुबह में शेयर 201 रुपये पर खुले। उसके कुछ ही देर बाद 220 रुपये पर पहुंच गए। 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 10.68 फीसदी चढ़कर 2220.40 रुपये पर चल रहा था। कंपनी के शेयरों में 13 अप्रैल को भी जबर्दस्त तेजी आई थी। शेयर 17 फीसदी से ज्यादा उछला था। इसकी वजह कंपनी को मिल बड़े ऑर्डर्स हैं। पिछले हफ्ते के अंत में कंपनी ने 972 करोड़ रुपये के दो बड़े ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की खबर दी थी।
नवंबर 2024 में आया था कंपनी का आईपीओ
Enviro Infra Engineers का शेयर नवंबर 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के बाद 13 अप्रैल को कंपनी के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई थी। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 148 रुपये के रेट से शेयर एलॉट किए थे। शेयर बाजार में शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 50 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। 1 अप्रैल को भी इस शेयर में 16.5 फीसदी तेजी आई थी।
कंपनी को महाराष्ट्र में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं
कंपनी ने 13 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि उसे महाराष्ट्र में 2 इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और प्रोक्योरमेंट (EPC) प्रोजेक्ट्स के लिए लेटर ऑफ इंपैनलमेंट मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन डायरेक्टोरेट से मिला है। कंपनी को ये प्रोजेक्ट 24 महीनों के अंदर पूरे करने हैं। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 52 फीसदी उछला है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद से यह शेयर करीब 6 फीसदी ऊपर है।
कंपनी ट्रीटमेंट प्लांट्स की डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस करती है
Enviro Infra Engineers Limited (EIEL) एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग फर्म है। वाटर और वेस्टवाटर मैनेजमेंट पर इसका फोकस है। कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी। यह दिल्ली की कंपनी है। इसके पास ट्रीटमेंट प्लांट्स की डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस का एक्सपर्टाइज है। यह मुख्य रूप से सरकार और म्युनिसीपल बॉडीज से प्रोजेक्ट हासिल करती है। FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 250-258 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 40-42 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था।
अमेरिका-ईरान में बातचीत शुरू होने की उम्मीद से 15 अप्रैल को चढ़ा बाजार
15 अप्रैल को शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिखी। बाजार सुबह में मजबूत खुले। अमेरिका-ईरान में फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद से 13 और 14 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में बड़ी तेजी आई थी। इससे क्रूड ऑयल की कीमतो में नरमी आई। 15 अप्रैल को इसका असर भारतीय बाजारों पर दिखा। 14 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद थे।