Get App

Stock in Focus: Q3 में 45% बढ़ा मुनाफा, फिर भी 10% टूटा शेयर, फिसलकर आया IPO प्राइस के करीब

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल्स दी जा रही है जो करीब चार महीने पहले लिस्ट हुआ था लेकिन एक बार फिर यह टूटकर आईपीओ प्राइस के एकदम करीब आ गया है। दिसंबर 2025 के कारोबारी नतीजे आने के बाद आज टूटकर यह 10% के लोअर सर्किट पर आ गया। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और इसके लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:13 PM
Stock in Focus: Q3 में 45% बढ़ा मुनाफा, फिर भी 10% टूटा शेयर, फिसलकर आया IPO प्राइस के करीब
सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में EPack Prefab ने दमदार प्रदर्शन किया लेकिन तिमाही आधार पर इसे झटका लगा। इसके चलते शेयर टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए।

EPack Prefab Tech Shares: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी ईपैक प्रीफैब टेक के शेयरों में आज बिकवाली का इतना तेज दबाव दिखा कि न सिर्फ टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया बल्कि आईपीओ प्राइस के एकदम करीब आ गया। इसके शेयरों की करीब चार पहले ही घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई थी। दिसंबर 2025 तिमाही के कमजोर नतीजे पर ईपैक प्रीफैब टेक के शेयर धड़ाम हुए हैं। नतीजों से निराश निवेशकों ने शेयरों की धड़ाधड़ बिकवाली शुरू की दी जिससे बीएसई पर यह 10% के लोअर सर्किट ₹205.30 पर आ गया और यह इसी पर बंद भी हुआ है। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹204 के भाव पर जारी हुए थे।

EPack Prefab के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में ईपैक प्रीफैब के प्रॉफिटेबिलिटी में तगड़ा सुधार दिखा, जिसे अदर इनकम में तेज उछाल से सपोर्ट मिला। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% उछलकर ₹16.8 करोड़ पर पहुंच गया। इसे ₹5.9 करोड़ के अदर इनकम से सपोर्ट मिला जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह आंकड़ा महज ₹4 लाख था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22.1% बढ़कर ₹325.3 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.7% बढ़कर ₹32.7 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 10.1% पर स्थिर बना रहा।

सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया लेकिन तिमाही आधार पर इसे झटका लगा। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 25% तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट 34.6% गिर गया। वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन भी 11.5% से फिसलकर 10.1% पर आया और नेट प्रॉफिट भी 43% फिसल गया। वहीं दूसरी तरफ अदर इनकम ₹2.8 करोड़ से बढ़कर ₹5.9 करोड़ पर पहुंची।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें