शुक्रवार 21 फरवरी को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Escorts Kubota पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Escorts Kubota के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 3200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 3100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 6:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SRF पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2875 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Friday : गुरुवार को निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 203 प्वाइंट गिरकर 75 हजार 736 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की 20 प्वाइंट गिरकर फ्लैट क्लोजिंग हुई। आज के बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोश दिखाई दिया। मि़डकैप, स्मॉल कैप इंडेक्स अच्छी बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Escorts Kubota

प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - SRF


मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसआरएफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2796 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2875 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2764 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Mphasis

शिल्पा राउत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एमफैसिस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2638 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2700 से 2800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2600 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार में वोलैटिलिटी बीच एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - Macrotech Developers

सोमिल मेहता ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मैक्रोटेक डेवलपर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1193 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1260 रुपये के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - Exide

प्रशांत सावंत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एक्साइड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 375 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 395 रुपये के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 365 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।