Esprit Stones IPO Listing: ढहते मार्केट में अपर सर्किट, 7% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

Esprit Stones IPO Listing: ईस्प्रिट स्टोन्स इंजीनियर्ड क्वार्ट्स और मार्बल सर्फेसेज बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने खूब पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 3:56 PM
Esprit Stones IPO Listing: ईस्प्रिट स्टोन्स का ₹50.42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Esprit Stones IPO Listing: ईस्प्रिट स्टोन्स (Esprit Stones) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 185 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 87 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 93.15 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.07 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Esprit Stones Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 97.80 रुपये (Esprit Stones Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 12.41 फीसदी मुनाफे में हैं।

Esprit Stones IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

ईस्प्रिट स्टोन्स का ₹50.42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 185.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 117.63 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 399.58 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 145.75 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 57,95,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने, सब्सिडियरी में निवेश, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Esprit Stones के बारे में

वर्ष 2016 में बनी ईस्प्रिट स्टोन्स इंजीनियर्ड क्वार्ट्स और मार्बल सर्फेसेज बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 18.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2023 में इसका मुनाफा गिरकर 3.56 करोड़ रुपये पर आ गया। अगले वित्त वर्ष 2024 में स्थिति थोड़ी सुधरी और इसे 10.32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 20 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 274.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

SA Tech Software India IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, ढहते मार्केट में भी डबल हो गया निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।