Esprit Stones IPO Listing: ईस्प्रिट स्टोन्स (Esprit Stones) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 185 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 87 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 93.15 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.07 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Esprit Stones Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 97.80 रुपये (Esprit Stones Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 12.41 फीसदी मुनाफे में हैं।
