Essel Group के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कर्ज का 91 प्रतिशत चुकाया, डिजिटल वीडियो सेगमेंट में जाने की योजना

चंद्रा ने बताया कि एस्सेल ग्रुप ने कुछ कारोबारों को बेच दिया है या उनसे बाहर निकल गया है

अपडेटेड Aug 04, 2021 पर 1:46 PM

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने बताया है कि उन्होंने 43 लेंडर्स का 91 प्रतिशत कर्ज चुका दिया है और बाकी का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। चंद्रा ने एक ओपन लेटर में कहा, "हमारे कुल कर्ज का 91.2 प्रतिशत चुकाकर हम वित्तीय परेशानी की स्थिति से बाहर आ गए हैं। हम बाकी का कर्ज चुकाने के लिए भी सभी कोशिशें कर रहे हैं।"

चंद्रा ने कहा कि उन्हें बिजनेस में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा देना पड़ा है लेकिन वह इससे परेशान नहीं हैं क्योंकि यह परिवार के सम्मान को बरकरार रखने के लिए किया गया है।

चीन की Tencent के शेयर्स में 10% से अधिक गिरावट, बच्चों को ऑनलाइन गेम्स से नुकसान का असर

उन्होंने बताया कि एस्सेल ग्रुप ने इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्रिंट मीडिया का बिजनेस बेच दिया है या उससे बाहर निकल गया है।

उनका कहना था कि ग्रुप की कंपनियां जी लर्न लिमिटेड,  SITI नेटवर्क्स लिमिटेड और जी मीडिया कॉरपोरेशन मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और इसका बड़ा कारण कैपिटल की कमी है।

चंद्रा ने अपने भाई जवाहर गोयल की कंपनी डिश टीवी के नुकसान में होने का कारण भी खुद को बताया। उन्होंने इसके लिए अपने भाई से माफी भी मांगी है।


उन्होंने बताया कि वह बाकी के कर्ज को इस फाइनेंशियल ईयर की समाप्ति से पहले चुकाना चाहते हैं।

चंद्रा की ओर यह  दूसरा ओपन लेटर है। पहले लेटर में उन्होंने लिक्विडिटी की कमी के कारण लेंडर्स को हो रही मुश्किलों के लिए उनसे माफी मांगी थी।

उन्होंने कर्ज चुकाने के साथ ही एक नए कारोबार में जाने का भी संकेत दिया है। चंद्रा ने कहा, "मुझे वीडियो बिजनेस का काफी अनुभव है। मैं डिजिटल वीडियो सेगमेंट में संभावनाएं तलाश रहा हूं। इसका जी एंटरटेनमेंट के साथ कोई टकराव नहीं होगा।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।