Eternal Share price : पिछले 5 दिनों में 8% टूटा जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल का शेयर, जानिए क्या है वजह

Eternal Share price : अपने शिखर से यह शेयर 25 फीसदी फिसला है। इटरनल को लेकर बाजार में एक डर बना हुआ है। डीलर्स का मानना है कि दीपिंदर गोयल कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
Eternal Share price :दिपिंदर गोयल ESOP लौटाने के बाद अब हिस्सेदारी बेच सकते हैं। दीपिंदर गोयल ने पहले ही 1,000 करोड़ रुपए के ESOP कंपनी को लौटाए हैं

Eternal Share price : तीन दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 25600 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर दिख रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस बीच जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल (Eternal) के शेयरों में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। इटरनल को लेकर बाजार को क्या डर है, आइए इसकी डिटेल्स पर डालते हैं एक नजर।

इटरनल में लगातार गिरावट

इटरनल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिन में शेयर 8 फीसदी टूटा है। अपने शिखर से यह शेयर 25 फीसदी फिसला है। इटरनल को लेकर बाजार में एक डर बना हुआ है। डीलर्स का मानना है कि दीपिंदर गोयल कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं। दीपिंदर गोयल की कंपनी में 3.83 फीसदी हिस्सेदारी है।


डीलर्स का मानना है कि दीपिंदर गोयल इस बिक्री से मिले पैसे को नए कारोबार में लगा सकते हैं। दिपिंदर गोयल ESOP लौटाने के बाद अब हिस्सेदारी बेच सकते हैं। दीपिंदर गोयल ने पहले ही 1,000 करोड़ रुपए के ESOP कंपनी को लौटाए हैं। ये जनवरी में CEO पद छोड़ चुके हैं और अब कंपनी के वाइस चेयरमैन पद पर हैं। हिस्सेदारी बिक्री के डर से ही शेयर में कुछ दिनों से दबाव देखने को मिल रहा है।

CEO पद से इस्तीफे के वक्त दीपिंदर गोयल

जनवरी में CEO पद से इस्तीफे के वक्त दीपिंदर गोयल ने कहा था कि वे खुद को ज्यादा रिस्क और प्रयोग की तरफ आकर्षित होते देख रहे हैं। इस रास्ते पर एक पब्लिक कंपनी के बाहर ही सही ढंग से बढ़ा जा सकता है।

इटरनल शेयर प्राइस

1.35 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 3.45 रुपए यानी 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 274 रुपए के आसपास नजर आ रहा था। आज का इसका दिन का हाई 279.80 रुपए और दिन का लो 273 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 368.45 रुपए और 52 वीक लो 194.80 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 15,269,155 शेयर का आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 264,612 करोड़ रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 8.05 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 2.61 फीसदी की और 3 महीने में 10.60 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी से अब तक ये शेयर 1.46 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 17.04 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

 

AI Impact Summit : AI टेक सेक्टर और IT इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा मौका, चुनौतियों का करेंगे मुकाबला-टाटा संस के चीफ एन चंद्रशेखरन

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।