Ethos Q1 Results: मुनाफा 48% बढ़ा, रेवेन्यू रहा 33% ज्यादा; शेयर में 15% की तूफानी तेजी

Ethos Q1 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसके कुल खर्च 434.28 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 324.93 करोड़ रुपये के थे। कंपनी का मार्केट कैप 7900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। ईथोस भारत में लग्जरी और प्रीमियम घड़ियों के प्रमुख रिटेलर्स में से एक है

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 4:22 PM
दिन में BSE पर Ethos के शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक उछलकर 3080.80 रुपये के हाई तक गई।

लग्जरी और प्रीमियम घड़ियां बेचने वाली ईथोस लिमिटेड का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 47.89 प्रतिशत बढ़कर 28.13 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 19.02 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 33.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 461.70 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 346.32 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसके कुल खर्च 434.28 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 324.93 करोड़ रुपये के थे। ईथोस में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 7900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

सोमवार को तिमाही नतीजे जारी होने के बाद ईथोस के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक उछलकर 3080.80 रुपये के हाई तक गई और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। लेकिन सर्किट नहीं लगा। बाद में शेयर 15.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2969.25 रुपये पर बंद हुआ।


Ethos का शेयर 3 महीनों में 23 प्रतिशत मजबूत

ईथोस लिमिटेड के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत 3 महीनों में 23 प्रतिशत चढ़ी है। 3 साल में यह 115 प्रतिशत मजबूत हुई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,244.45 रुपये और एडजस्टेड लो 1,921 रुपये है। कंपनी मई 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 402.26 करोड़ रुपये का था।

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड ने जुलाई में बेचीं 34% ज्यादा बाइक, खबर से पेरेंट का शेयर 3% तक उछला

देश में बुटीक्स की संख्या हुई 103

देश के अंदर Ethos के अब 103 बुटीक हैं। कंपनी ने जुलाई महीने के आखिर में पंजाब के अमृतसर में एक नया ईथोस वॉच बुटीक खोला। यह नेक्सस अमृतसर मॉल में है। ईथोस भारत में लग्जरी और प्रीमियम घड़ियों के प्रमुख रिटेलर्स में से एक है। यह देश के कई शहरों में मौजूद अपने रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की घड़ियों की बिक्री करती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।