बाजार मूल्य के हिसाब से यूरोप का लग्जरी ब्रांड एलवीएमएच (LVMH) ने अब दुनिया की टॉप 10 में जगह बना ली है। गुरूवार को पहली तिमाही की बिक्री में शेयर के भाव में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिससे लक्जरी पावरहाउस ने वर्ष के लिए 29 प्रतिशत की रैली दिखाई। इसने डॉलर के मुकाबले यूरो में बढ़त के साथ LVMH के मार्केट कैपिटलाइजेशन को 486 अरब डॉलर तक बढ़ा दिया। थोड़े में कहे तो इसे दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी कंपनी के रूप में रैंकिंग प्रदान कर दी। अगर मार्केट कैपिटलाइजेशन 500 अरब डॉलर तक पहुंच जाता है, तो यह इस माइलस्टोन को हासिल करने वाली पहली यूरोपीय कंपनी बन जाएगी।
