Get App

Experts on market : इंडेक्स में टाइम वाइज करेक्शन एक अच्छा संकेत, किसी गिरावट में खोजें खरीदारी के मौके

Stock market : डेली चार्ट पर एक स्मॉल बियरिश कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर रेंज बाउंड एक्शन बुल्स और बियर के बीच अनिर्णय का संकेत दे रहा है। श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड तेजी का है लेकिन हम निकट की अवधि में बाजार दायरे में रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 5:13 PM
Experts on market : इंडेक्स में टाइम वाइज करेक्शन एक अच्छा संकेत, किसी गिरावट में खोजें खरीदारी के मौके
Expert's views : निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट अभी भी 25,150-25,200 के बीच बरकरार हैं, जबकि रजिस्टेंस 25,460-25,500 के आसपास स्थित है

Market overview : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में रहा। सेंसेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 98 अंक चढ़कर 82989 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 27 अंक चढ़कर 25384 पर बंद हुआ। मिडकैप इडेक्स ने भी लगातार तीसरे दिन बढ़त पर क्लोजिंग की। आज के बाजार में एनर्जी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स में तेजी दिखी तो FMCG, फार्मा, IT शेयरों में दबाव देखने को मिला आज सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी तो निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी दिखी। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 83,184.34 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी ने भी इंट्राडे में 25,445.70 का रिकॉर्ड स्तर हिट किया। मिडकैप ने इंट्राडे में 60,408.25 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। मिडकैप इडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ।

Market outlook : बाजार पर एक्सपर्टस की राय

बाजार की दिशा साफ नहीं:श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्सों में सुस्ती देखने को मिली है। निफ्टी 27 अंक ऊपर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स सिर्फ 98 अंक ऊपर बंद हुआ। सकारात्मक शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 23350 से 25440/82850-83100 के बीच मंडराता रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें