Get App

ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Graphite India पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 516 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 620 रुपये के लक्ष्य के लिए 475 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। SBI Card पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने 760 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 800 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 12:35 PM
ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
Samvardhana Motherson पर निर्मल बंग की स्वाति होतकर ने 97 रुपये के लेवल पर 110 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले और निर्मल बंग की स्वाति होतकर के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 1.84% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 0.71% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर स्वाती होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 0.72% का रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Graphite India

प्रशांत सावंत ने इसमें 516 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 475 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें