Goonda Bill Row: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार (29 जून) को विधानसभा में 'पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026' पेश किया। विपक्ष इस प्रस्तावित कानून को 'गुंडा बिल (Goonda Bill)' कह रहा है। इस विधेयक का उद्देश्य संगठित अपराध, हिंसा और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया है।
