भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कुल मिलाकर अप्रैल सीरीज का आगाज शानदार रहा। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि मेटल, इंफ्रा शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई है। वहीं एनर्जी, IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 699 प्वाइंट चढ़कर 40,609 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 279 प्वाइंट चढ़कर 17,360 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1,031 प्वाइंट चढ़कर 58,992 पर बंद होने में कामयाब रहा। इस बीच बाजार में 4 एक्सपर्ट्स ने आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड, टाइटन कंपनी और सोम डिस्टलरीज के शेयरों में ट्रेड लेने की सलाह दी।
5Paisa.com के रुचित जैन का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
5Paisa.com के रुचित जैन ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 880 के स्ट्राइक वाली कॉल 22 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एसबीआई कार्ड के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 760 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 724 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 745 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता का चार्ट का चमत्कार शेयरः Titan
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में टाइटन पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2522 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2450 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 2560 स 2700 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Arihant Capital के आशीष माहेश्वरी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Som Distilleries
Arihant Capital के आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज सोम डिस्टेलरीज के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 151 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )