निजी बैंक का सस्ता ऑप्शन कॉल देगा तगड़ा मुनाफा, शिवांगी सरडा ने एफएंडओ से इन स्टॉक्स पर कराई खरीदारी

निफ्टी में 17300, 17400 और 17500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17300, 17200 और 17000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40500, 40700 और 41000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 40500, 40300 और 40000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Bank पर शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी अप्रैल की एक्सपायरी वाली 870 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 36 रुपये के टारगेट दिखेंगे

अप्रैल वायदा सीरीज की शुरुआत दमदार रही है। निफ्टी 17200 के पार टिक गया है। बैंक निफ्टी भी 40 हजार 500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। एफएंडओ सेक्टर में इंडिया सीमेंट्स, बायोकॉन, फेडरल बैंक, जीएनएफसी, ग्लेमार्क फार्मा, रिलायंस,बीईएल, ग्रैनूल्स इंडिया, बलरामपुर चीनी जैसे स्टॉक्स शामिल रहे। वहीं आज की सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने बातचीत की। उन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट से शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही उन्होंने जोरदार कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। इसके अलावा ये भी जानेंगे आज निफ्टी बैंक निफ्टी में राइटर्स कितना एक्टिव हैं-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17400 और17500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17300, 17200 और 17000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40500, 40700 और 41000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40500, 40300 और 40000 के स्तर पर नजर आये।


FY23 में रिटर्न के लिहाज से कौने से सेक्टर रहे हीरो, कौन जीरो, कौन से शेयर रहे चैंपियन और कौन फिसड्डी

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

HAL Future : बेचें - 2786 रुपये, टारगेट - 2890 रुपये, स्टॉपलॉस - 2720 रुपये

Indian Hotels Future : बेचें - 325 रुपये, टारगेट - 336 रुपये, स्टॉपलॉस - 318 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने ICICI Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ICICI Bank की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 870 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 24 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 36 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।