Get App

बाजार में अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

SBI Card के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 745 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। IRCTC के शेयर में 760 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 724 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 4:05 PM
बाजार में अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह
Som Distilleries पर Arihant Capital के आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप फंडा के रूप में 151 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कुल मिलाकर अप्रैल सीरीज का आगाज शानदार रहा। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि मेटल, इंफ्रा शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई है। वहीं एनर्जी, IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 699 प्वाइंट चढ़कर 40,609 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 279 प्वाइंट चढ़कर 17,360 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1,031 प्वाइंट चढ़कर 58,992 पर बंद होने में कामयाब रहा। इस बीच बाजार में 4 एक्सपर्ट्स ने आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड, टाइटन कंपनी और सोम डिस्टलरीज के शेयरों में ट्रेड लेने की सलाह दी।

5Paisa.com के रुचित जैन का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank

5Paisa.com के रुचित जैन ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 880 के स्ट्राइक वाली कॉल 22 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः SBI Card

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एसबीआई कार्ड के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 760 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 724 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 745 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें