कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। IT, PSE, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट नजर आई। PSU बैंक, FMCG, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। जबकि सेंसेक्स 202 प्वाइंट गिरकर 64,949 पर बंद हुआ। निफ्टी 55 प्वाइंट गिरकर 19,310 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी बैंक 40 प्वाइंट गिरकर 43,851 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ब्रिटानिया, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर और ग्रैविटा के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Britannia
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि ब्रिटानिया के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 4550 के स्ट्राइक वाली कॉल 73 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 39 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एचयूएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2545 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2565 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Tata Consumer Products
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 847 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 843 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 852/858 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः Gravita
Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज ग्रैविटा के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 733 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1000 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )