निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट की बात करें तो लॉरस लैब्स, एसआरएफ, नवीन फ्लोरीन, बीईएल और केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि ग्रैन्यूल्स इंडिया, आईआरएफसी, एसजेवीएन, अदाणी टोटल गैस और युनाइटेड ब्रुअरीज में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ वोल्टाज, टाटा मोटर्स, एबीबी इंडिया, ओरैकल फाइनेंशियल और कोफोर्ज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं कैम्स, पीबी फिनटेक, श्रीराम फाइनेंस, कल्याण ज्वेलर्स और बीएसई लिमिटेड के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सन टीवी, डॉ लाल पैथलैब्स, अरबिंदो फार्मा और माझगांव डॉक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Sun TV
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Sun TV के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 640 के स्ट्राइक वाली कॉल 19.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 40/55 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Dr Lal Pathlabs के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3010 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2810 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2880 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Aurobindo Pharma
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Aurobindo Pharma पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1182 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1164 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1220 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Mazagon Dock
JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Mazagon Dock के स्टॉक में 2352 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 2800 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)