बाजार में आज फिर तेजी, मार्केट बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, निवेशक होंगे मालामाल

Laurus Labs के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 533 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Laurus Labs के शेयर में 545 से 548 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 524 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Afcons Infrastructure पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 529 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन हरियाली देखने को मिली। शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीईएल, एलएंडटी और एसबीआई में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि सीमेंस, हिंदुस्तान कॉपर, कमिंस, एबीबी इंडिया और वोडाफोन इंडिया में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं एल्केम लैब, जेएसपीएल, मारुति सुजुकी, टाटा पावर और इंफोसिस के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, नालको, एमसीएक्स, मण्प्पुरम फाइनेंस और जुबिलेंट फूड के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टीसीएस, लॉरस लैब्स, डीएलएफ और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः TCS

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि टीसीएस के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 4350 के स्ट्राइक वाली कॉल 86 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 110/135 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 60 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Laurus Labs Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से लॉरस लैब्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 545 से 548 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 524 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 533 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज टेलीकॉम और रिटेल दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः DLF

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में डीएलएफ पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 831 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 846 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 805 से 800 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Afcons Infrastructure

SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Afcons Infrastructure के स्टॉक में 529 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।