Market Today : 16 जुलाई को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद सपाट बंद हुए हैं। ऑटो, फाइनेंशियल, आईटी और रियल्टी शेयरों में बढ़त से बाजार को मदद मिली। 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी दिन के निचले स्तर 25,121 से उबरकर 25,200 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 63.57 अंक या 0.08 फीसदी बढ़कर 82,634.48 पर और निफ्टी 16.25 अंक या 0.06 फीसदी बढ़कर 25,212.05 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्स के मुताबिक ही प्रदर्शन किया। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रहे।
