Get App

Experts views : शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका, 23800-23900 का सपोर्ट टूटने पर बड़ी गिरावट का डर

Market news: संवत की शुरुआत उथल-पुथल भरी रही। बेंचमार्क इंडेक्स दिन के दौरान 500 अंक गिरकर 4 महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में आज एकतरफा गिरावट देखी गई। हैवीवेट्स में करेक्शन के कारण सभी टेक्निकल सपोर्ट टूट गए। इसके बाद छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 4:59 PM
Experts views : शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका, 23800-23900 का सपोर्ट टूटने पर बड़ी गिरावट का डर
भारत महंगे वैल्यूएशन के कारण अपने ग्लोबल पीयर्स से कमतर प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी तिमाही की कमजोर नतीजों के कारण चल रही बिकवाली और भी गहरी हो गई है, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है

Market today : सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर मंदड़िए हावी हो गए। आज निफ्टी और सेंसेक्स में एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं जिससे सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। निफ्टी अब अपने ऑल टाइम हाई लगभग 10 फीसदी गिर गया है। ये एफआईआई की भारी बिकवाली के कारण पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। एफआईआई ने अब तक कैश सेगमेंट में लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपये की बिक्री की है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 941.88 अंक या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 78,782.24 पर और निफ्टी 314.00 अंक या 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 23,990.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1,279 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, 2603 ​​शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। यह 2.72 फीसदी टूटा है। अन्य सेक्टरों में भी काफी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इंफ्रा में 2.9 फीसदी और 2.2 फीसदी की गिरावट आई।

एंजेल वन के वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव्स विश्लेषक ओशो कृष्ण ने कहा कि नए संवत की शुरुआत उथल-पुथल भरी रही। बेंचमार्क इंडेक्स दिन के दौरान 500 अंक गिरकर 4 महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में आज एकतरफा गिरावट देखी गई। हैवीवेट्स में करेक्शन के कारण सभी टेक्निकल सपोर्ट टूट गए। इसके बाद छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट आई। आखिरकार, कारोबारी सत्र के अंतिम घंटें में कुछ रिकवरी हुई। जिससे शुरुआती नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकी। लेकिन निफ्टी आज 24,000 से नीचे ही बंद हुआ।

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी इंडेक्स ने कंसोलीडेशन टूटने के संकेत दिए हैं। आगे के सत्रों में इसी तरह की चाल शॉर्ट टर्म में विनाशकारी साबित हो सकती है। इसके साथ ही अब डेरीवेटिव और टेक्निकल पैरामीटर काफी ज्यादा ओवरसोल्ड जोन में हैं। ऐसे में बिकवाली से कुछ राहत ओवरऑल सेंटीमेंट को सहारा दे सकती है। वर्तमान स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर जरूरी ट्रेड सेटअप से बचने की भी सलाह दी जाती है। अब निफ्टी के लिए 24,200-24,400 के जोन में ब़़ड़ा रजिस्टेंस है। वहीं निचले छोर पर, 23,900-23,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। इससे नीचे जाने पर निफ्टी 23,500-23,450 की ओर गिर सकता है जो इसके 200 एसएमए के आसपास ही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें