Market trend : 13 दिसंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी के 24,750 से ऊपर मजबूत नोट पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 843.16 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 82,133.12 पर और निफ्टी 219.60 अंक या 0.89 फीसदी बढ़कर 24,768.30 पर बंद हुआ। वीकली बेसिस पर देखें तो शुक्रवार के बड़े इंट्राडे उछाल ने बाजार को सप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद होने में मदद की। आईटी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 सप्ताह में करीब 7 फीसदी बढ़ गया है। वीकली बेसिस पर सेंसेक्स और निफ्टी में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई है। निफ्टी बैंक में 0.1 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शेयर इस सप्ताह सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।
