Exxaro Tiles ने स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, करीब 4% तक उछले शेयर

Stock Split: कंपनी ने बताया कि स्टॉक स्प्लिट का मकसद स्मॉल इनवेस्टर्स की भागीदारी को बढ़ावा देना और शेयर बाजार में कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी को बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों से अप्रुवल प्राप्त करने के बाद तय की जाएगी

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Exxaro Tiles के शेयरों में आज 15 अक्टूबर को 3.59 फीसदी की तेजी देखी गई।

Exxaro Tiles के शेयरों में आज 15 अक्टूबर को 3.59 फीसदी की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 94.36 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। शेयर प्राइस में यह उछाल तब आया जब कंपनी ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 422.18 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 146.90 रुपये और 52-वीक लो 76.02 रुपये है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

एक्सचेंज फाइलिंग में एक्सारो टाइल्स ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अक्टूबर 2024 को आयोजित अपनी बैठक में 10 रुपये फेस वैल्यू के मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को एक रुपये फेस वैल्यू के 10 इक्विटी शेयरों में सब-डिवीजन/स्प्लिट को मंजूरी दे दी है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।


कंपनी ने बताया कि स्टॉक स्प्लिट का मकसद स्मॉल इनवेस्टर्स की भागीदारी को बढ़ावा देना और शेयर बाजार में कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी को बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों से अप्रुवल प्राप्त करने के बाद तय की जाएगी।

Exxaro Tiles का कारोबार

एक्सारो टाइल्स की स्थापना साल 2008 में हुई है। कंपनी विट्रिफाइड टाइल्स के बनाने और मार्केटिंग का कारोबार करती है। कंपनी डबल चार्ज विट्रिफाइड टाइल्स और ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स बनाती है, जो क्ले, क्वार्ट्ज और फेल्डस्पार जैसी हाई क्वालिटी वाले सिरेमिक मटेरियल से तैयार की जाती है। कंपनी पोलैंड, बोस्निया और यूएसए सहित कई देशों में अपनी टाइलें निर्यात करती है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 12 फीसदी की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।