कई छोटे टुकड़ों में बंट सकता है यह स्मॉलकैप शेयर, खरीदने की मची लूट, 20% बढ़ा भाव

Exxaro Tiles Share Price: एक्सारो टाइल्स के शेयर आज 24 सितंबर को एक बार फिर से फोकस में हैं। कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 96.5 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी अपने शेयरों को स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने यानी छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड की आगामी 14 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
Exxaro Tiles Shares: क्वांट म्यूचुअल फंड ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है

Exxaro Tiles Share Price: एक्सारो टाइल्स के शेयर आज 24 सितंबर को एक बार फिर से फोकस में हैं। कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 96.5 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी अपने शेयरों को स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने यानी छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड की आगामी 14 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज भारी खरीदारी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय तक कंपनी के 42 लाख शेयरों का कारोबार हो चुका था। जबकि पिछले एक महीने के दौरान इसमें रोजाना औसतन 62,000 शेयरों का कारोबार होता था

एक्सारो टाइल्स एक स्मॉलकैप शेयर है। इसके निवेशकों में कभी क्वांट म्यूचुअल फंड और मॉरीशस की AG डायनेमिक्स का नाम भी शामिल था। क्वांट म्यूचुअल फंड के पास दिसंबर 2023 तक इसकी हिस्सेदारी थी। इस स्टॉक में क्वांट म्यूचुअल फंड और मॉरीशस की AG डायनेमिक्स दोनों ही कभी निवेशक थे, जिन्होंने क्रमशः दिसंबर और सितंबर 2021 में कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी। शेयर के खराब प्रदर्शन और उस साल शून्य रिटर्न देने के बावजूद, AG डायनेमिक्स ने इसमें अपनी 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी है।

हालांकि क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। बीएसई पर मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि क्वांट सितंबर 2022 में कंपनी से बाहर निकल गई थी और कंपनी में अपनी 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी।


एक्सारो टाइल्स, विट्रिफाइड टाइल्स को बनाने और बेचने के कारोबार में है। कंपनी की भारत के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपस्थिति है। इसके अलावा कंपनी अपने उत्पादों को पोलैंड, यूएई, इटली और बोस्निया सहित 12 से अधिक देशों में भी एक्सपोर्ट करी है।

हालांकि कंपनी की वित्तीय स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। डेटा से पता चलता है कि जून तिमाही में इसने 4 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में इसने 17 लाख रुपये शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस बीच, कंपनी का रेवेन्यू भी 60 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 74 करोड़ रुपये था।

कंपनी इस इंडस्ट्री में कजारिया सेरामिक्स और सेरा सैनिटरी जैसी कंपनियों के साथ मुकाबला करती है। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर 27 प्रतिशत लुढ़का था।

यह भी पढ़ें- Apollo Sindoori Hotels के शेयरों में जबरदस्त उछाल, लगा 20% का अपर सर्किट, जानें वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।