Exxaro Tiles Share Price: एक्सारो टाइल्स के शेयर आज 24 सितंबर को एक बार फिर से फोकस में हैं। कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 96.5 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी अपने शेयरों को स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने यानी छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड की आगामी 14 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज भारी खरीदारी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय तक कंपनी के 42 लाख शेयरों का कारोबार हो चुका था। जबकि पिछले एक महीने के दौरान इसमें रोजाना औसतन 62,000 शेयरों का कारोबार होता था
