Exxaro Tiles के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार को 5% प्रीमियम के साथ हुई हे। BSE और NSE पर Exxaro Tiles के शेयर 5 फीसदी ऊपर 126 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 120 रुपए था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 132.20 रुपए तक गए। सुबह 10.10 मिनट पर BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 10% ऊपर 132 रुपए पर ट्रेड कर रह थे।
Exxaro Tiles की लिस्टिंग T2T सेगमेंट में हुई है क्योंकि इसके इश्यू का साइज 250 करोड़ रुपए से कम था। कंपनी ने 161 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू जारी किया था।
कंपनी के IPO का P/E 35 था जो कजारिया सेरेमिक्स और सोमानी सेरेमिक्स जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसा था।
विटरीफाइड टाइल्स कंपनी Exxaro Tiles का इश्यू 23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला और 6 अगस्त को बंद हुआ था।
24 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में कंपनी का 2000 डीलर्स का नेटवर्क है। गुजरात में कंपनी की 2 उत्पादन इकाईयां है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता है 1.32 करोड़ वर्ग मीटर प्रतिवर्ष। घरेलू बाजार के अलावा कंपनी दुनिया के करीब 12 देशों में एक्सपोर्ट करती है। इसमें Poland, United Arab Emirates, Italy और Bosnia शामिल हैं।