F&O Manual : लगातार दूसरे दिन फिसला बाजार, 19400 पर भारी कॉल राइटिंग से मिल रहे कमजोरी कायम रहने के संकेत

F&O Manual : 19400 स्ट्राइक प्राइस पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। बाजार में आज कॉल राइटर्स का ही दबदबा। आज के लिए 19400 पर निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 19500 और 19700 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। 19200 और 19250 के स्तर पर काफी स्ट्रैडल पोजीशन देखने को मिल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि अब निफ्टी के लिए 19000-19100 के स्तर पर सपोर्ट है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual : मणप्पुरम, पेज इंडस्ट्रीज और एस्ट्रल में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट बढ़ता है लेकिन स्टॉक की कीमत में गिरावट आती है। यह शेयरों में गिरावट का संकेत है

F&O Manual : अमेरिका के बाजारों में कल आई कमजोरी के बाद शुक्रवार को भारतीय बाजारों की सुस्त शुरुआत देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बेंचमार्क सूचकांक और नीचे सरकते गए। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आज की गिरावट में आईटी, तेल और गैस, मेटल और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि पावर इंडेक्स में आज 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 1:35 बजे के आसपास सेंसेक्स 343.55 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 64807.47 पर और निफ्टी 93.95 अंक या 0.49 फीसदी गिरकर 19271.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बैंक निफ्टी 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 43,829.95 के स्तर पर दिख रहा था। इस समय तक लगभग 1388 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1575 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 106 शेयरों मे कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े

ऑप्शन के आंकड़ों से पता चलता है कि 19400 स्ट्राइक प्राइस पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। बाजार में आज कॉल राइटर्स का ही दबदबा। आज के लिए 19400 पर निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 19500 और 19700 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। 19200 और 19250 के स्तर पर काफी स्ट्रैडल पोजीशन देखने को मिल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि अब निफ्टी के लिए 19000-19100 के स्तर पर सपोर्ट है। अब जब तक कि निफ्टी 19450 का स्तर निर्णायक रूप से पार कर नहीं लेता इसमें तेजी आने की संभावना नहीं है। एंजेल वन समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी के लिए 19270 के करीब स्थित 50EMA काफी अहम है। अगर निफ्टी 50EMA के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें और गिरावट आती दिखेगी।


मणप्पुरम, पेज इंडस्ट्रीज और एस्ट्रल में शॉर्ट बिल्ड-अप

अलग-अलग स्टाक्स पर नजर डालें तो मणप्पुरम, पेज इंडस्ट्रीज और एस्ट्रल में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट बढ़ता है लेकिन स्टॉक की कीमत में गिरावट आती है। यह शेयरों में गिरावट का संकेत है।

Mid-day Mood : महंगाई की चिंता और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने दिखाया असर, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी

स्कॉर्ट्स, बंधन बैंक और अदानी पोर्ट में लॉन्ग बिल्ड-अप

दूसरी तरफ एस्कॉर्ट्स, बंधन बैंक और अदानी पोर्ट में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। लॉन्ग बिल्ड-अप तब होता है जब शेयर की कीमत और ओपन इंटरेस्ट एक साथ बढ़ते हैं। ये एक पॉजिटिव संकेत है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।