Get App

Fairfax Group के CSB Bank में और हिस्सेदारी बेचने की उम्मीद नहीं, जानिए बैंक के सीईओ प्रलय मंडल ने ऐसा क्यों कहा

CSB Bank में फेयरफॉक्स ग्रुप की हिस्सेदारी मार्च 2024 में 49.72 फीसदी थी। उसके बाद फेयरफैक्स ने सीएसबी बैंक में 9.72 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। 595 करोड़ रुपये का यह ट्रांजेक्शन ब्लॉक डील के जरिए हुआ था। इसके बाद सीएसबी बैंक में फेयरफैक्स की हिस्सेदारी 40 फीसदी रह गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 5:37 PM
Fairfax Group के CSB Bank में और हिस्सेदारी बेचने की उम्मीद नहीं, जानिए बैंक के सीईओ प्रलय मंडल ने ऐसा क्यों कहा
CSB Bank के नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव के बारे में मंडल ने कहा कि किसी बैंक के कॉस्ट ऑफ फंड में कमी नहीं आ रही है। इस वक्त डिपॉजिट की कॉस्ट ज्यादा है।

प्रेम वत्स के फेयरफैक्स ग्रुप के सीएसबी बैंक में और हिस्सेदारी बेचने की उम्मीद नहीं है। सीएसबी बैंक के एमडी और सीईओ प्रलय मंडल ने यह अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बैंक से जुड़ी कई अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फेयरफैक्स अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। उसे कुछ हिस्सेदारी सिर्फ आरबीआई के नियम की वजह से बेचनी पड़ी है।

इस साल मार्च के बाद फेयरफैक्स ने 9.72 फीसदी हिस्सा बेचा था

इस साल की शुरुआत में फेयरफैक्स (Fairfax) ने CSB Bank बैंक में 9.72 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। 595 करोड़ रुपये का यह ट्रांजेक्शन ब्लॉक डील के जरिए हुआ था। सीएसबी बैंक ने इनवेस्टर्स को जो प्रजेंटेशन दिया है, उसके मुताबिक बैंक में फेयरफॉक्स की हिस्सेदारी मार्च 2024 में 49.72 फीसदी थी। हिस्सेदारी बेचने के बाद यह घटकर 40 फीसदी रह गई है।

सीएसबी बैंक के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में प्रॉब्लम नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें