Get App

Sensex ने 30 सेशन में छुआ 54000 का स्तर, smallcap index के 22 स्टॉक्स नें लगाई 50% की छलांग

22 जून से अब तक 50% से ज्यादा चढ़ने वालों में Welspun India, Titagarh Wagons और Ajmera Realty है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 8:40 AM
Sensex ने 30 सेशन में छुआ 54000 का स्तर, smallcap index के 22 स्टॉक्स नें लगाई 50% की छलांग

निफ्टी के 16000 के शिखर को लांघनें के एक दिन बाद S&P BSE Sensex ने भी नया इतिहास बना दिया। इसने 54440 का नया हाई बनाते हुए इंट्राडे में 54000 का स्तर पार किया। सेंसेक्स को 53K से 54K पर पहुंचने में करीब 30 सेशन लगे। Sensex ने  22 जून को 53000 का स्तर छुआ था।

Axis Securities के नवीन कुलकर्णी ने कहा कि कल के कारोबार में निफ्टी ने 16000 का स्तर पार कर रिकॉर्ड हाई बनाया और आज सेंसेक्स ने भी बुल रन के आगे भी जारी रहने का संकेत देते हुए पहली बार 54 हजार का स्तर पार कर लिया। बाजार अहम तिमाही आंकड़ों में आ रहे सुधार का स्वागत करता नजर आ रहा है। मैन्यूफैक्चरिंग  PMI,GST कलेक्शन  और  Google mobility जैसे आंकड़े महीने-दर-महीने आधार पर बढ़त दिखा रहे हैं।

बता दें कि 22 जून से अब तक सेसेंक्स में करीब 2 फीसदी की रैली देखने को मिली है जबकि बीएसई का मिडकैप इंडेक्स इसी अवधि में 4 फीसदी भागा है। वहीं बीएसई का स्म़ॉलकैप इंडेक्स 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।

AceEquity के आंकड़ों से पता चलता है कि 22 जून से अब तक 2 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निवेशको की वेल्थ में दोगुनी बढ़ोतरी की है। यह है  Brightcom Group और Steel Strips Wheels जबकि बीएसई के स्म़ॉलकैप इंडेक्स में शामिल 20 स्टॉक ऐसे रहे हैं जिनमें इस अवधि में 50 -100 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

ऐसे स्टॉक जिनमें 2 जून से अब तक 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई है। उनमें Welspun India, Titagarh Wagons, IIFL Securities, Angel Broking, Dolat Investment, Indo Count Industries, Tejas Networks और Ajmera Realty के नाम शामिल हैं।

2021 में अब तक स्मॉलकैप और मिडकैप ने बड़े मार्जिन के साथ आउटपरफॉर्म किया है और पिछले कुछ महीनों में इनमें लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। जिसको ध्यान को रखते हुए बाजार दिग्गज अब निवेशकों को सावधानी बरतते हुए स्टॉक स्पेशिफिक नजरिया बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

बाजार के जानकारों का कहना कि स्मॉलकैप और मिडकैप की लॉन्ग टर्म स्टोरी अभी भी मजबूती बनी हुई है। लेकिन नियर टर्म में हमें कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है और इस कंसोलिडेशन में हमें क्वालिटी स्टॉक में दावं लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें