आज की रिकवरी की कोशिश के बावजूद बाजार पिछले कई दिनों से लगातार गिर रहा है। बाजार क्यों गिर रहा है। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार क्यों गिर रहा है इस पर तामम थ्योरीज निकल कर आ रहीं है। बाजार में कुछ नहीं होता तो लोग अलग-अलग थ्योरी लेकर आते हैं। लेकिन बाजार के गिरने को मेन कारण है मंदी का डर। बाजार में बहुत दिनों के बाद एक शब्द ट्रेंड कर रहा है। वह है स्टैगफ्लेशन। स्टैगफ्लेशन वह स्थिति होती है जिसमें इकोनॉमी में तो ठहराव आ जाता है लेकिन महंगाई बढ़ती जाती है। महंगाई बढ़े और आपकी सैलरी भी बढ़े तो सब ठीक है। लेकिन अगर महंगाई बढ़े लेकिन आपकी सैलरी न बढ़े तो गड़बड हो जाती है। इसी स्थिति को स्टैगफ्लेशन कहते हैं।
