Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल प्राइवेट सेक्टर लेंडर फेडरल बैंक के शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया तो निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयरों की खरीदारी करने लगे जिससे भाव तेजी से ऊपर चढ़ गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.63% की बढ़त के साथ ₹265.40 (Federal Bank Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.95% उछलकर ₹266.25 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
